बांदा, जून 18 -- बांदा। संवाददाता मुक्तिधाम रोड स्थित शिव वाटिका में एआरटीओ से सहारनपुर मंडल आरटीओ पद पर पदोन्नत हुए शंकरजी सिंह का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विदाई समारोह में साहित्कार, कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से देर रात तक समां बांधा। बता दें कि शंकरजी सिंह ने जुलाई 2021 में जनपद में एआरटीओ प्रशासन पद नियुक्त हुए। यहां लगभग चार साल तैनात रहे। यहां से आरटीओ पद पर प्रोन्नत होकर सहारनपुर स्थानांतरित किए गए। शंकरजी सिंह साहित्यकार और कवि भी हैं। उनकी लिखी नौ पुस्तकों का अब तक विमोचन हो चुका है। समारोह में आरएसएस से सुरेंद्र पाठक, बाल योगी राजू महाराज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, आरटीओ चित्रकूटधाम मंडल सौरभ कुमार, जयराम सिंह, डॉ. शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.