औरैया, नवम्बर 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौली में शनिवार शाम को आई बारात के दौरान एक घटना ने सभी को हिला दिया। रविवार को जब विदाई हो रही थी, तो कुछ लोगों ने बारातियों से भिड़ना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बारातियों पर लाठियां बरसने लगीं। जिसमें दूल्हे का बड़ा भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान खुशी के माहौल में अचानक चीख-पुकार मच गई और भगदड़ का माहौल हो गया। घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब दुल्हन के घर के सामने स्थित दुकान पर बैठी लड़की के सामने बाराती गालियां देने लगे। इसके बाद दुकानदार और गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि बारातियों पर लाठी-डंडे चलाए जाने लगे। इस हिंसक झड़प में दूल्हे का बड़ा भाई 36 वर्षीय बलराम और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो ग...