रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात की। मोर्चा ने 75 प्रतिशत अनुदान राशि बढ़ाने की मांग की। मोर्चा के अनुसार इस पर शिक्षा सचिव ने कहा कि विभाग मुख्यमंत्री के आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है। मोर्चा थोड़ा धैर्य रखे। संचिका विभाग के पास है और विभाग लगा हुआ है। वहीं, अनुदान की राशि सीधे खाते में भेजने पर वित्त विभाग सहमत नहीं हैं। वित्त विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। वित्त विभाग ने सीधे राशि भेजने पर आपत्ति जताई है। हम इसका रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 21 विद्यालयों की अभी तक अनुदान राशि नहीं मिलने के मामले को मोर्चा ने शिक्षा सचिव के सामने उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और कोई रास्...