भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गुरुवार को भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद मिले। गत दिनों पेश किए गए बजट को सराहते हुए उसमें कालीन कारोबार के लिए दिए गए मदद के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। यही कारण है कि ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ के टॉप 10 देशों में भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बजट ने भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। बजट से इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश, इनोवेशन और रोजगार-हर सेक्टर में भारत का आत्मविश्वास और संकल्प साफ नज़र आ रहा है। कहा कि बुलेट ट्रेन समेत अन्य विकास कार्यों से विकसित भारत में भदोही का भी योगदान रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...