नई दिल्ली, जनवरी 30 -- वित्त मंत्री आज पेश करेंगी देश की आर्थिक स्थिति का रिपोर्ट कार्ड - सर्वेक्षण रिपोर्ट के जरिए देश का आर्थिक स्थिति, रोजगार, महंगाई से लेकर भविष्य का रोडमैप किया जाता है पेश नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की निगरानी में आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार सर्वेक्षण रिपोर्ट के जरिए जहां चालू वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश करेगी तो वहीं सरकार भविष्य की अपनी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं के बारे में भी जानकारी दे सकती है। यह एक तरह से सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड होगा, जिसके जरिए सरकार देश की वित्तीय स्थिति से लेकर रोजगार, महंगाई, योजनागत खर्च और आर्थिक विकास से जुड़े आंकड़ों को भी पेश कर सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.