मुरादाबाद, जनवरी 16 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 पूरा होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में धन के उपयोग की निगरानी तेज कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा की ओर से मूंढापांडे के एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित 12 कर्मचारियों को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। मूंढापांडे ब्लॉक की स्वाति चौहान, सुधीश कुमार, अमित कुमार, इंतजार हुसैन, रणवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को पांचवें और पंद्रहवें वित्त आयोग की ओर से मिले धन के उपयोग की अनियमितता को लेकर जवाब-तलब किया गया है। जिम्मेदारों पे एक परिवार एक पहचान आईडी बनवाने में भी सुस्ती दिखाई है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.