मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हर वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले वित्तीय साक्षरता सप्ताह से पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से मिठनपुरा के एक होटल में बैंकर्स मीट का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नाबार्ड के महाप्रबंधक नाबार्ड अजय साहू ने की। बैठक में चित्तरंजन चौधरी महाप्रबंधक बिहार ग्रामीण बैंक, डीपी सिन्हा, एलडीएम, सुमन प्रभा डीडीएम नाबार्ड तथा क्षेत्रीय प्रबंधक बिहार ग्रामीण बैंक मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न बैंकों व स्मॉल फाइनेंस के लगभग 35 अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे। बैठक के दौरान बैंकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति, विशेषकर वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, बीसी सेवाओं की मजबूती, केसीसी कवरेज, एसएचजी एवं एफपीओ को ऋण प्रवाह, और एसीपी के लक्ष्य प्रा...