अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, निज प्रतिनिधि गुरुवार अररिया प्रखंड के बटूरबाड़ी वार्ड संख्या 14 में लर्निंग लिंक फाउंडेशन एवं आईआईएफएल समस्ता माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेले का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशेष रूप से उन ग्रामीणों ने भाग लिया जिन्होंने पहले ही लर्निंग लिंक फाउंडेशन एवं आईआईएफएल समस्ता माध्यम से वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग प्राप्त की थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं से जोड़ना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और खाता खुलवाया। इस दौरान ऑनलाइन की विभिन्न से...