रायबरेली, फरवरी 12 -- रायबरेली संवाददाता। गुरुवार को डलमऊ क्षेत्र के भीमगंज गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एलडीएम रुपेश दुबे डीडीएम नाबार्ड रविशंकर रहे। अध्यक्षता समूह सखी श्रीमती रीना ने की। एलडीएम ने सभी को अपने बैंक खातों की केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा केवाईसी कराने से खाता सुरक्षित रहता है तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले यह अवश्य जांच लें कि वह किसके द्वारा भेजी गई है। अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक या संदेशों को कभी न खोलें और ऐसे संदेशों को अनदेखा कर दें। सुकन्या समृद्धि योजना सहित सरकारी य...