शामली, फरवरी 12 -- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राम मंसूरा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, केवाईसी और डिजिटल फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड राजेंद्र पॉल ने केवाईसी को बैंक खाते की सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एलडीएम ऋषभ सक्सेना ने कहा कि अपडेटेड केवाईसी बैंक खातों को धोखाधड़ी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की। नाबार्ड के डीडीएम निलय वत्स ने एपीके फाइल के माध्यम से होने वाले डिजिटल फ्रॉड से सावधान रहने को कहा, जबकि अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार ने केवाईसी को बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास...