हजारीबाग, फरवरी 10 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक के मिडिल स्कूल बरका खुर्द तथा अपग्रेड मिडिल स्कूल बरका कला परिसर में आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय रांची की ओर से वित्तीय साक्षरता सप्ताह को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का खाता इंडियन बैंक इचाक शाखा की ओर से शिविर के माध्यम से खोला गया। इस दौरान इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक रवि सोनी, एलडीएम राजेश कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार,बीसी श्वेता सिंहा, सुरेश कुमार ,बसंत रजक ने ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा,बीमा तथा लोन के बारे में बताया। बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों को बैंकों से जुडकर केसीसी पर्सनल लोन,बचत खाता, सावधि जमा तथा रेकरिंग जमा योजना की जानकारी दिया। ट्रेनर घनश्याम कुमार ने ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम, बचत के महत्व,...