जमशेदपुर, जनवरी 11 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बिजली दरों में भारी वृद्धि के विरुद्ध सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कड़ा लेकिन तथ्यात्मक विरोध दर्ज कराया है। चैंबर ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपी गई आपत्ति में इस प्रस्ताव को अत्यधिक, तर्कहीन, उपभोक्ता-विरोधी एवं नियामक सिद्धांतों के विपरीत बताया है।चैंबर की आपत्ति जेबीवीएनएल द्वारा स्वयं प्रस्तुत ट्रू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25), एपीआर वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं एमवाईटी वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 के आंकड़ों के विस्तृत अध्ययन पर आधारित है। चैंबर का कहना है कि घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि, सभी श्रेणियों में 50% से 90% तक प्रस्तावित वृद्धि आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों, उद्योगों और किसानों की वहन क...