पलामू, नवम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले वित्तीय वर्ष 2025- 26 में अप्रैल से नवंबर तक ऐड्स के 120 मरीज चिन्हित किए गए। इनमें 70 पुरुष एवं 50 महिला शामिल है। इस दौरान अबतक 3 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।वहीं वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 170 मरीज चिन्हित किए गए थे। इस दौरान 5 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई थी। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐड्स में दो प्रकार से मरीज संक्रमित होते है। वर्टिकल ट्रांसमिशन जिसमे माता पिता से उनके बच्चो को होता है और ट्रांसवर्स ट्रांसमिशन जिसमे संक्रमित व्यक्ति के इंफेक्टेड ब्लड, सुई , रेजर आदि को साधारण व्यक्ति प्रयोग कर ले तो वह भी संक्रमित हो सकता है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति नियमित रूप से दवा का सेवन करके सामान्य व्यक्ति की भांति जीवन व्यतीत कर सकता है। नया इन्फेक्शन ने ह...