रुडकी, जनवरी 29 -- गढ़वाल कमिश्नर और डीएम के आदेश पर गुरुवार को लोनिवि की टीम ने कोषाधिकारी के साथ मंगलौर नगर पालिका की ओर से बनाई गई सड़कों और कब्रिस्तान निर्माण की जांच की। टीम के अनुसार जांच आख्या तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। मंगलौर की साजदा खातून ने अगस्त 2025 में डीएम से उनके उनके वार्ड नंबर दो इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत की थी। आरोप था कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इसी तरह सीधड़ू निवासी मुरसलीन ने भी डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मंगलौर के टांडा रोड पर बने कब्रिस्तान की दुरुस्त दीवार को बजट खपाने के लिए तोड़कर दोबारा बनाने का आरोप लगाया था। आरोप था कि दीवार तोड़कर उसमें लगी मजबूत इंटें बेच दी गई। बाद में घटिया ईंटों से दीवार बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.