रांची, फरवरी 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगने पर शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज चान्हो के प्रिंसिपल डॉ सुशील मिंज ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उप प्राचार्य मोहसिन खान को प्रभारी प्रिंसिपल बनाया गया है। सोमवार को कॉलेज पहुंचे कॉलेज के संस्थापक पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की उपस्थिति में सचिव अजीत कुमार सिंह ने मोहसिन खान को नियुक्ति पत्र दिया। ज्ञात हो कि 30 जनवरी को कॉलेज परिसर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की मौजूदगी में आयोजित शासी निकाय की बैठक में प्रिंसिपल सुशील मिंज आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं कर सके थे, इसके बाद रांची डीईओ विनय कुमार ने एक जांच टीम गठित की थी। मौके पर कॉलेज के शिक्षकों सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...