मैनपुरी, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के नेतृत्व वाली कार्य समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री पर वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ये कार्रवाई की गई है। संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए जल्द ही तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी और महामंत्री उमाशंकर सिंह की ओर से एक पत्र भेजा गया है। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव और जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह पर वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता, संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी दी गई। जिसके चलते जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के नेतृत्व वाली समिति को भंग कर दिया गया...