पटना, फरवरी 20 -- कांग्रेस ने वित्तरहित स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित और समान वेतन लाभ देने की मांग की है। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को इनकी महत्ता समझनी चाहिए। राज्य में सरकारी कॉलेजों की संख्या में कमी है। यदि वित्तरहित शिक्षण संस्थान ना हो तो बिहार के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कहा कि इन कॉलेजों को अनुदान नहीं मिलने से इन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। इसका खामियाजा हजारों शिक्षकों-कर्मियों के परिवार को भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.