रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया है। मोर्चा ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उनके निधन से पूरे झारखंड की जनता, शिक्षक कर्मचारी, सारे वित्त रहित शिक्षक काफी मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और इस दु:ख की घड़ी में परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें। मोर्चा ने अपने अध्यक्ष मंडल की बैठक कर पांच अगस्त को विधानसभा के सामने होने वाले एकदिवसीय महाधरना और सभी पूर्व निर्धारित आंदोलनात्मक कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मोर्चा के कुंदन सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कदीर अहमद, चंदेश्वर पाठक, देवनाथ सिंह, अरविंद सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, बिरसो उरांव, नरोत्तम सिंह, रेशमा बेक, संजय कुमार, म...