बिहारशरीफ, मार्च 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने अस्पताल चौक पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें वित्तरहित शिक्षा नीति की अर्थी जुलूस निकाली व जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद अस्पताल चौक पर पुतला दहन किया। मोर्चा के जिला महासचिव विजय कुमार पांडेय ने कहा कि दोहरी शिक्षा नीति के कारण वित्तरहित शिक्षाकर्मियों का दोहन हो रहा है। मौके पर डॉ. सीताराम महतो, अनिल कुमार, जयप्रकाश वर्मा, मानो प्रसाद, अशोक कुमार, शंभु प्रसाद, महेश चौधरी, विनोद कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.