फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। समितियों में खाद वितरण के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत पर अफसर हकीकत जानने पहुंचे। लापरवाह मिले सचिव का हस्ताक्षर की मान्यता समाप्त करने और विभागीय कार्रवाई के आदेश के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। विभिन्न समितियों में मिली अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी जाहिर कर सचिवों को फटकार लगाई। सहकारिता विभाग के एआर को-ऑपरेटिव अंसल कुमार ने बहुआ स्थित बी-पैक्स, ललौली, चकसकरन, गाजीपुर व गाजीपुर संघ का निरीक्षण करने पहुंचे। बहुआ, ललौली एवं चकसकरन समितियों के सचिव ज्ञान सिंह अनुपस्थित मिले। जहां पर मिली खामियों और लापरवाही पर स्पष्टीकरण लेते हुए हस्ताक्षर की मान्यता समाप्त करने और सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अन्य समितियों में खाद वितरण की अनियमितताएं पाई गई। खाद वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाईल नंबर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.