जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। झारखंड समाचार पत्र यूनियन द्वारा थीम पार्क, टेल्को में आयोजित वनभोज कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के लगभग 300 वितरक साथियों एवं उनके सहयोगियों ने भाग लिया। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया, जिससे सभी सहभागी अत्यंत प्रसन्न दिखे। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आनंद पत्रलेख ने अपने संबोधन में वितरक साथियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन, झारखंड प्रांत अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह की देखरेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अजित सिंह, शिवकुमार पांडे, नीरज सिंह और सुरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हि...