हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि पत्र संवाहक कल्याण समिति की वर्षगांठ के अवसर पर वितरक दिवस का आयोजन रोडवेज सेंटर में किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बालादत्त नैनवाल ने संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान अध्यक्ष राणा ने वितरकों के पलायन को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भविष्य में समिति वितरकों के लिए ठोस रणनीति तैयार करेगी। हर महीने वितरकों के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें प्रसार बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। वितरकों की पेंशन और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी प्रयास करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट को वितरकों के आधार कार्ड की कॉपी जमा करने के लिए निर्देश दिए। महामंत्री कृष्णानंद जोशी ने कहा कि वितरकों की समस...