वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। शाकाहारी भोजन की थाली में विटामिन बी-12 की कमी से लोगों को भूलने की समस्या, चिड़चिड़ापन, नसों में कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी आईएमएस, बीएचयू में हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत एक शोध में सामने आई। केजीएमयू के हेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि शाकाहारी सौ मरीजों पर किए गए इस अध्ययन में सभी में विटामिन बी-12 की कमी पाई गई। सामान्य स्तर के अनुसार शरीर में विटामिन बी-12 200 से 900 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर होना चाहिए, लेकिन जांच में अधिकांश मरीजों में यह स्तर 200 से कम पाया गया। अध्ययन में यह भी सामने आया कि विटामिन बी-12 की कमी के कारण करीब 25 प्रतिशत मरीजों में याददाश्त कमजोर होने और चिड़चिड़ापन जैसी मानसिक समस्याएं विकसित हो चुकी थीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.