बदायूं, दिसम्बर 28 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। यह अभियान 28 जनवरी तक चलेगा। सदर विधायक ने अभियान का शुभारंभ करते समय कहा कि सरकार चिकित्सा स्वास्थ्य पर बेहद गंभीर हैं। पिछले सरकारों के दौर में टीकाकरण तक सही से बच्चों का नहीं होता था। बच्चे बड़े होने से पहले ही बीमारियों से ग्रस्त हो जाते थे। आज भाजपा सरकार के दौरान में सभी टीकाकरण हो रहे हैं और भरपूर वैक्सीन है। कहा कि सभी से अपील है कि अपने-अपने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलायें। शनिवार को जनपद में विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल से किया गया। जिला महिला अस्पताल में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल...