कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार, सिरसा कटिहार में स्थित कर्नल एकेडमी में प्रसिद्ध हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक, लेखक एवं निर्माता मुख्य अतिथि इम्तियाज़ अली का आगमन अत्यंत गौरव और उत्साह का विषय रहा। उनके आगमन से विद्यालय परिसर में रचनात्मकता, उत्साह और प्रेरणा का विशेष वातावरण देखने को मिला। कर्नल एकेडमी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक इम्तियाज़ अली के द्वारा जे. कृष्णमूर्ति एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया गया। कर्नल एकेडमी की स्थापना दिवस के अवसर मुख्य अतिथि इम्तियाज़ अली ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए जुनून, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का रास्ता आसान नहीं था, लेकिन कठिनाइयों ने ही उन्हें मजबूत बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपन...