मथुरा, नवम्बर 9 -- ब्रजरज उत्सव 2025 के समापन समारोह में शनिवार को सांस्कृतिक संस्था बांसुरी ब्रज धाम वृंदावन के कलाकारों ने नृत्य नाटिका कृष्णा की मनोहारी प्रस्तुति दी। विनय गोस्वामी के संयोजन एवं चंद्रशेखर के निर्देशन में रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रजरज उत्सव के विशाल पंडाल पर नाटिका की प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में एक घंटे में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें कंस का अत्याचार, श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल गमन, नंदोत्सव, पूतना वध, माखन चोरी लीला, कालियनाग, गिर्राज लीला, कंस वध, श्रृंगारिक नृत्य पक्ष, द्रौपदी चीर हरण, गीता उपदेश, कर्ण का वध, भीम एवं दुर्योधन का द्वंद, कृष्ण सुदामा, गांधारी संवाद द्वारा विभिन्न प्रसंगों को उजागर किया गया। नृत्य नाटिका में भाग लेने वाल...