अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित मदारगेट पर शांति फैमिली क्लिनिक का उद्घाटन शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने फीता काटकर किया। संचालक डॉ. दिग्विजय गुप्ता व उनके पिता दिनेश चंद्र गुप्ता ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि क्लीनिक खुलने से क्षेत्रवासियों को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। इस दौरान कमलेश गुप्ता, विनीत प्रकाश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सतीश गुप्ता, डॉ. अमित वार्ष्णेय, डॉ. नवीन माहौर, डॉ. खुशबू गुप्ता, अजीत गुप्ता, ख्याति गुप्ता, डॉ. आयुष वार्ष्णेय, डॉ. अर्पित सक्सेना, महेंद्र पाल गुप्ता, बागराज अरोरा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...