सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर,संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। सभी 15 ब्लॉकों से चयनित 5- 5 बच्चों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार का अवलोकन व मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्य शैलेष मौर्य, गायत्री प्रसाद तिवारी आदि ने बच्चों से उनके बनाए गए माडल की मौलिकता, सृजनात्मकता व इससे होने वाले लाभ आदि पर प्रश्न- उत्तर करते हुए सूक्ष्म रूप से किया गया। मॉडल में कूरेभार रहा अव्वल: मॉडल में प्रथम स्थान कूरेभार के आलोक कुमार,द्वितीय स्थान कुड़वार की हिना, तृतीय स्थान लम्भुआ से अभिराज उपाध्याय, चतु्र्थ स्थान बल्दीराय के विनोद कुमार व पंचम स्थान प्रतापपुर कमैचा के शुभम गौड़ रहे। इन बच्चों को टैबलेट, बैग, मेडल, स्टेशनरी व प्रमाण पत्र आदि देकर पुरस्कृत क...