बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- विज्ञान प्रदर्शनी बस : विज्ञान सिर्फ हमारे लिए विषयभर नहीं, जीवन जीने का माध्यम भी किताबों से आगे बढ़कर जीवन में भी विज्ञान की काफी अहमियत प्रौद्योगिकी और तकनीक से हमारा जीवन बन रहा सहज, सुविधाएं हुईं सरल प्रदर्शनी में छात्रों ने जाना विज्ञान की विशेषताओं को फोटो : विज्ञान 01 : अस्थावां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी बस में तकनीकों को समझते छात्र। अस्थावां, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बिहार सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी बस का शुभारंभ किया गया। यह अभिनव पहल छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विज्ञान को जीवन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छह से 12 अक्टूबर तक यह विज्ञान प्रदर्शनी बस जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण ...