नैनीताल, अक्टूबर 4 -- बेतालघाट। अटल उत्कृष्ट राइंका में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। उद्घाटन कनिष्ठ प्रमुख लीला राम व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। क्वांटम युग की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर हुई संगोष्ठी में राजीव अभिनव विद्यालय की नव्या प्रथम, राइंका खैरना की लावण्या द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर की साक्षी बोरा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायकों में शिक्षिका जानकी तारा सिंह व विमल कुमार रहे। विजेताओं को प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक समन्वयक सचिन जोशी, सह समन्वयक राजपाल सिंह नेगी ने पुरस्कृत किया गया। यहां ग्राम प्रधान भावना पडियार, पीटीए अध्यक्ष उमेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष धना देवी, राजकुमार भंडारी, डॉ. संजय सिंह, राजेश बेलवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...