मोतिहारी, मार्च 1 -- मोतिहारी,निप्र। महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 'युवा मस्तिष्क के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: भावी वैज्ञानिकों को प्रेरित करना विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शोधार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना तथा अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति रुचि उत्पन्न करना था। यह दिवस भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में भारत का पहला नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रफीक उल इस्लाम द्वारा...