कुशीनगर, मार्च 22 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के बोदरवार बाजार में संचालित भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज में विज्ञान एवं उद्यमिता विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच की एक झलक देखने को मिली। वायु एवं जलप्रदूषण से कैसे निपटा जा सकता है, क्या सही व क्या गलत है। इसे समझाते हुए उन्होंने अलग-अलग मॉडल प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का शुभारम्भ फीता काट कर मुख्य अतिथि तथा विधान परिषद सदस्य डा, धर्मेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत देश भर में विज्ञान एंव उद्यमिता विकास प्रदर्शनी आयोजित कर बच्चों की विज्ञान के प्रति रूचि को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को डा. एपीजे अब्दल कलाम से नसीहत लेने की सलाह दी। शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक जगदीश पाण्डेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.