गढ़वा, अगस्त 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिले के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय, रामा साहू प्लस उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों का उपयोग, छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की मुख्य रूप से समीक्षा किया। मौके पर उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला का समुचित उपयोग का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा से किया। जहां उपायुक्त ने प्रभारी प्राचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब व कक्षाओं का अवलोकन किया और स्वयं विद्यार्थियों को एक पाठ पढ़ाकर शिक्षण की गुणवत्ता परखा। साइंस लैब में प्रयोगात्मक गतिविधियों क...