मधेपुरा, दिसम्बर 3 -- चौसा, निज संवाददाता।जनता हाई स्कूल में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का कार्यक्रम संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत करते हुए उन्हें जिला स्तर पर चयनित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी बीईओ विजय कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। जिसके कारण इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौसा और गांधी उच्चतर विद्यालय अरजपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहोरा टोला तथा लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.