घाटशिला, मार्च 1 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सी वी रमन की तस्वीर पर माल्यार्पण विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार बेरा ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजन कुमार महतो, शिक्षक और विद्यार्थियों ने माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम विद्यालय के विज्ञान शिक्षक लोकेश नाथ साधु की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के विज्ञान शिक्षक लोकेश नाथ साधु ने कहा कि डॉ. सीवी रमन भारत के एक महान वैज्ञानिक थे। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार दोलोन बेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.