पीलीभीत, दिसम्बर 24 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने मॉडल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित वैज्ञानिक सिद्धांतों, विचारो और नवाचारों को प्रतिरूपों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का शुभांरम्भ निदेशिका सरोज जगोता ने फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हर्षित कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा एवं अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया। उन्हें प्रेरणादायक सुक्षाव प्रदान किये। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता ने विद्यार्थियों को विज्ञान में रूचि बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...