रामपुर, दिसम्बर 24 -- जमुना देवी इंटर कॉलेज चुन्नवाला रायपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कॉलेज में होली विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राओं में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान विज्ञान से संबंधित जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान आविष्कारों के बारे में भी समझाया गया। कॉलेज के प्रबंधक अजय सागर और प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मोहम्मद अफजल, मनदीप कंबोज, और योगेश, शंकर लाल , शिवम , के अलावा स्कूल का स्टाफ एवं भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.