बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-युवा के लिए फोटो-14 कैप्सन :- शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अतिथि महेश दत्त सिंह बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित ग्लोबल बिजडम स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा नर्सरी से नवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। अलग अलग कक्षा के बच्चों ने विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया| विज्ञान मेला में विशिष्ट अतिथि पीसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ महेश दत्त सिंह मौजूद थे। विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने कई बेहतरीन विज्ञान मॉडल बनाया था। सभी का मन मोह लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम टाइमली, ऐ आई रोबोट, हाइड्रोलिक मशीन, सुसाइड फैन, प्लास्टिक रिवर्स वेडिंग मशीन, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर, सीजन मॉडल, ब्रिज मॉडल, वाटर फ्लड सिस्टम, क्रॉप प्...