विकासनगर, नवम्बर 11 -- महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, डाकपत्थर (विकासनगर) में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ और मॉडल बनाकर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि प्रदर्शनी छात्रों के लिए समूह में मिलकर कार्य करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं, मॉडलों, प्रयोगों और खोजों को जनता के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करते हैं। विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ समय-समय पर विद्यालय स्तर पर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.