बस्ती, फरवरी 3 -- दुबौलिया। धर्मूपुर स्थिति एडी एकेडमी में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।‌ वहीं प्रदर्शनी में छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि सेंट एंड्रयूज कालेज की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गीता दत्त सिंह रहीं। उन्होंने कहा की स्कूलों में ऐसे आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच की भावना बढ़ती है और आगे चल कर इन्हीं बच्चों में से कोई एसपीजी अब्दुल कलाम तो को होमी जहांगीर भाभा बन कर देश का नाम रोशन करता है।‌ विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न माडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, एवं...