हाथरस, जुलाई 17 -- विज्ञान शिक्षा के प्रति लगातार विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा है,जिससे कि उनके अंदर डर पैदा न हो सके। देश के लिए अधिक से अधिक बेहतर वैज्ञानिक तैयार किए जा सके। इसके लिए स्कूली शिक्षा से ही पहल कर दी जाती है। बुधवार को बागला इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बागला इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान (माध्यमिक) के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व ,सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गणित एवं भौतिक विज्ञान एवं खेल विषयों पर आधारित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शुक्ल द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.