रांची, मार्च 21 -- रांची। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल, टेंडर रातू के 7वीं कक्षा के छात्र सृजन कुमार ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा (एनएसटीएसई) में झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक प्रणव रॉय ने बताया कि यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में हर साल झारखंड से हजारों की संख्या में प्रतिभावान विद्यार्थी भाग लेते हैं। परीक्षा पिछले 27 सालों से 32 देशों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने सृजन को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.