गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क विज्ञान जनजागरण अभियान का सफल एवं प्रभावशाली समापन गुरुवार को किया गया। इसके अंतर्गत हैंड्स-ऑन साइंस एक्टिविटी, वैज्ञानिक व्याख्यान तथा दूरबीनों के माध्यम से आकाश दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। प्रतिभागियों को वैज्ञानिक प्रयोग स्वयं करने का अवसर मिला। यह अभियान गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती एवं सिद्धार्थनगर जनपदों में आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 5000 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर से हुआ तथा समापन महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर के कंपोजिट विद्यालय लेदवा ...