बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- विज्ञान और गणित में हुनर दिखाएंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, डायट में लगेगा मेला 5 से 23 जनवरी के बीच आयोजित होगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी हर प्रखंड से चयनित विज्ञान और गणित के एक-एक मॉडल का होगा प्रदर्शन जिले के दो सर्वश्रेष्ठ मॉडल 26 फरवरी को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय मेले में लेंगे हिस्सा प्लास्टिक और थर्माकोल पर रोक, दैनिक जीवन की समस्याओं का हल बताएंगे छात्र बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राएं अब विज्ञान और गणित के मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने जिले में विज्ञान और गणित की प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिला स्तरीय मेला 5 से 23 जनवरी के बीच नूरसराय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोज...