रांची, फरवरी 15 -- रांची। डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी लगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष डॉ एम. सी शर्मा के स्वागत में कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल्स और परियोजना बनाकर अपनी अद्भुत प्रतिभा को प्रमाणित करने का प्रयास किया। इस अवसर पर डीएवी स्कूल्स झारखंड जोन बी व जोन जे के एआरओ एमके सिन्हा, एसके मिश्रा, अध्यापिका डॉ रेशु चौधरी, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव तथा केंद्रीय विद्यालय एचईसी की प्राचार्या अनीता मल्लिक उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.