लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में गणित एवं खगोल विज्ञान विभाग की ओर से भारतीय गणितीय सोसाइटी (आईएमएस) के 91वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मुख्य अतिथि आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर दीपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का प्रसार करना, शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा देना और विश्वभर के गणितज्ञों को एक मंच पर लाकर विचारों का आदान-प्रदान तथा उभरती शोध चुनौतियों पर सहयोग करना है। भारतीय गणितीय सोसाइटी के अध्यक्ष और नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस खरे ने राष्ट्रीय विकास में गणितीय विज्ञान की प्रासंगिकता, वर्तमान स्थिति, गणित भय और उसके निवारण की रणनीतियां विषयक अध्यक्षीय भाषण दिया। प्रो. खरे ने कहा कि गणित विज्ञान, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.