एटा, जनवरी 10 -- थाना अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव विजैदेपुर में मामूली विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई है। फायरिंग होने की सूचना पर कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। शनिवार को गांव के महेंद्र सिंह और संतोष पुत्र फेरू सिंह के मध्य बच्चों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज, मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। विवाद के दौरान ही फायरिंग की गई। गांव के महेन्द्र सिंह ने बताया कि मेरे साथ संतोष पुत्र फेरु सिंह सहित पांच लोगो ने मारपीट की हैं। उन्होंने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। राहुल का कहना हैं बच्चों-बच्चों में लड़ाई हुई। उसी को लेकर में छत पर खड़ा तो फ...