मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। मवाना स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में शनिवार को छठें वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धनिष्का भारद्वाज ने किया। तत्पश्चात विद्यालय की मुख्य अतिथि पूनम भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि मनस्वी भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा उत्सव के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने आइसक्रीम रेस, पिरामिड रेस, टॉम एंड जैरी रेस, फ्रेंडशिप रेस, केक रेस, स्...