महाराजगंज, नवम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा के धनखरी स्थित ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया है। एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप लखनऊ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अपनी छात्राओं रुखसाना (स्वर्ण पदक विजेता) और रिया (रजत पदक विजेता) का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों बालिकाओं का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो अन्य खिलाड़ियों सत्यम और सौरभ ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा कि रुखसाना, रिया, सत्यम और सौरभ ने अपने अनुशासन, मेहनत और जज्बे से यह दिखा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.