लखनऊ, फरवरी 20 -- यूपी विधानसभा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बिजली विभाग की छापेमारी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा बिजली आपूर्ति ठीक हुई है। लेकिन विजिलेंस छापेमारी से जनता त्रस्त है। इन विजिलेंस टीम के पीछे एक और विजिलेंस टीम लगानी चाहिए। राजा भैया की बातों से सदन में ठहाके लग गए। सतीश महाना भी उनकी बात सुनकर हंस पड़े। राजा भैया ने सदन में बिजली विभाग के अधिकारियों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा,'अठारह घंटा, बीस घंटा, बाईस घंटा आ रही है बिजली। लेकिन छापे के नाम पर इतनी बदनामी हो रही है और इतनी परेशानी हो रही है लोगों को। ये गत तीन वर्ष से लगातार मैं इस सदन में कहता आ रहा हूं, थोड़े समय तक तो इसका प्रभाव देखने को मिलता है हमको तो। श्रीमन ये उम्मीद थी कि माननीय ऊर्जा मंत्री आज उपस्थित होंगे तो ...